{"_id":"6ae4e31735fa14eead0b8467","slug":"teenage-girl-missing-for-14-days-murdered-and-her-body-dumped-in-bushes-raebareli-news-c-101-1-rai1002-171113-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 14 दिन से लापता किशोरी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 14 दिन से लापता किशोरी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका
Sat, 31 Oct 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में छात्रा रुचि की हत्या के बाद गमगीन परिजन।
लालगंज। 14 दिन से लापता किशोरी रुचि सोनी (16) की हत्या कर शव आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) के पश्चिमी यार्ड के पास सूखी नहर में फेंक दिया गया। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने झाड़ियों से उसका शव बरामद किया। कपड़ों और चप्पलों से परिजनों ने उसकी पहचान की। पुलिस ने हत्या के आरोपी पूरे नया मजरे मटेहना गांव निवासी रौनक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और दुपट्टा भी बरामद किया गया है।
कस्बे के साकेत नगर निवासी गीता सोनी की बेटी रुचि 16 अक्तूबर की शाम लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। 19 अक्तूबर को मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच रुचि की सहेली ने परिजनों को बताया कि वह रौनक यादव के साथ गई थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने रौनक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस के मुताबिक, रौनक और रुचि दो साल पहले साथ पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी। करीब छह माह पहले रुचि ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। आरोपी को पता चला कि रुचि दूसरे युवकों से बात करती है। कुछ दिन पहले दोनों के बीच फिर बातचीत शुरू हुई तो रौनक ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। इसके बाद उसने हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस को बताया कि 16 अक्तूबर को उसने रुचि को मिलने के बहाने बुलाया और बाइक से ऐहार स्थित बाल्हेश्वर मंदिर ले गया। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वह उसे चक पंचम मजरे दतौली के पास नहर पटरी पर ले गया। वहां चाकू से उसके गले पर वार किया और दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव झाड़ियों में फेंककर भाग गया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस देर रात घटनास्थल पहुंची और शव बरामद किया। कई दिन पुराना होने के कारण शव पूरी तरह सड़कर कंकाल जैसी स्थिति में पहुंच गया था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ सुजीत राय ने बताया कि आरोपी ने किशोरी को मिलने के बहाने बुलाया था। पूछताछ में उसने बातचीत बंद करने और दूसरे युवकों से संपर्क रखने को हत्या की वजह बताया है।