{"_id":"63ed2aa6ce756de8a60554e4","slug":"young-man-found-hanging-both-feet-were-touching-the-ground-raibaraily-news-c-13-1-89301-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: फंदे से लटका मिला युवक, जमीन छू रहे थे दोनों पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: फंदे से लटका मिला युवक, जमीन छू रहे थे दोनों पैर
Thu, 16 Feb 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव बुधवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला। उसके दोनों पैर जमीन छू रहे थे। पुलिस आर्थिक तंगी में युवक के खुदकुुशी कर लेने की बात कह रही है।
रामपुर सुदौली गांव की कमलेश (30) के पति राजेश कुमार की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से कमलेश अपने ही घर में उन्नाव जिले के पुरवा थाना क्षेत्र के जफर खेड़ा निवासी मनोज कुमार (30) के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे मनोज का शव कमरे में छत की धन्नी पर साड़ी से बने फंदे से लटका मिला। यह देख परिजन दंग रह गए।
मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो युवक के दोनों पैर जमीन छू रहे थे। इसको लेकर लोग मनोज की हत्या किए जाने की आशंका भी जता रहे हैं। पहले पति राजेश से कमलेश को सिर्फ एक संतान है। पत्नी का कहना है कि रात में सबकुछ ठीकठाक था। पता नहीं यह सब कैसे हो गया। उधर, कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि मनोज मजदूरी करता था। आर्थिक तंगी के चलते परेशान रहता था। इसी वजह से उसके खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।