{"_id":"67db17f83819f4283b04ae0f","slug":"young-man-dies-in-vehicle-collision-friend-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1031-129439-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
Thu, 20 Mar 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। बछरावां के खैरहनी गांव के पास मंगलवार रात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। उनका साथी घायल हो गया। घायल युवक को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है।
बलिया जिले के पूरब टोला थाना क्षेत्र के सतवार निवासी पंकज सिंह (27) अपने दोस्त पश्चिम बंगाल के रहने वाले शुभंकरदास (28) के साथ बछरावां क्षेत्र के कन्न्नावां गांव के पास अंडरपास निर्माण कार्य में ठेकेदारी करते थे।
दोनों बाइक से बछरावां से रायबरेली जा रहे थे। रात करीब 11 बजे लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर खैरहनी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायल शुभंकरदास को सीएचसी लाया गया, जहां डॉ. गणनायक पांडेय ने लखनऊ भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बाइक पंकज चला रहे थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि हादसे की सूचना पंकज के घर वालों को दी गई है। हादसा किस वाहन से हुआ, इस बारे में आसपास के लोगों और सीसीटीवी कैमरे के जरिए पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।