फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Yellow fever vaccination center will open in AIIMS

Raebareli News: एम्स में खुलेगा येलो फीवर टीकाकरण सेंटर

Thu, 07 Aug 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 07 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Yellow fever vaccination center will open in AIIMS
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से एम्स में येलो फीवर से बचाने के लिए टीकाकरण सेंटर खोलने के लिए स्वीकृति मिल गई है। अफ्रीका व दक्षिण अमेरिका समेत 42 देशों को जाने वाले लोगों में लगने वाले टीके का यह प्रदेश का तीसरा सेंटर होगा।
विज्ञापन


अभी प्रदेश के केजीएमयू लखनऊ और एम्स गोरखपुर में यह सुविधा मिल रही है। अब जिले के लोगों को यह टीका लगवाने के लिए लखनऊ या दिल्ली के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एम्स में एक-एक करके विशेषज्ञ सेवाएं बढ़ रही हैं। विस्तार के लिए आवासीय भवनों के निर्माण का काम भी चल रहा है। कई बड़ी सेवाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं।
विज्ञापन


इसमें येलो फीवर टीकाकरण सेंटर भी शामिल है। यह टीका लगवाने के लिए लोग एम्स पहुंच भी रहे हैं, लेकिन अब तक सुविधा न होने के कारण मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। केंद्र सरकार ने एम्स में भी येलो फीवर का टीका लगाने के लिए सेंटर संचालित करने के लिए स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर संचालित कराने के लिए काम भी शुरू हो गया है। कुछ उपकरण आने बाकी है। इनके आते ही यह सेंटर काम करना शुरू कर देगा। इससे रायबरेली के अलावा आसपास के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। टीके लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।


विदेश जाने से पहले क्यों जरूरी है यह टीका
येलो फीवर अफ्रीका महाद्वीप और दक्षिण अमेरिका के 42 देशों में होता है। इस बीमारी में मरीज की त्वचा और आंखें पीली हो जाती हैं, इसलिए इस बीमारी को येलो फीवर कहा जाता है। इस बीमारी का अभी अपने देश में कोई भी केस नहीं है, लेकिन परिस्थिति और वातावरण अनुकूल है। यह वैक्सीन उन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को दी जाती है, जो प्रभावित देशों में यात्रा करने जाते हैं। यात्रा के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र जरूरी है।



यह प्रदेश का तीसरा सेंटर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से एम्स में येलो फीवर के टीकाकरण का सेंटर खोलने के लिए स्वीकृति मिल गई है। यह प्रदेश का तीसरा सेंटर होगा। विदेश जाने वाले लोगों को यह टीका लगाया जाता है। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही लोगों को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
- डॉ. नीरज श्रीवास्तव, उप चिकित्सा अधीक्षक एम्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed