{"_id":"6ac7f853ef995d951a0aef2b","slug":"worm-found-in-veg-biryani-raebareli-news-c-101-1-slko1033-169428-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वेज बिरयानी में मिला कीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वेज बिरयानी में मिला कीड़ा
Fri, 09 Oct 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
जिले के एक होटल में परोसे गए वेज बिरयानी में निकला कीड़ा।
हरचंदपुर। कस्बे के एक होटल में वेज बिरयानी की थाली में कीड़ा मिलने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की आईजीआरएस पर शिकायत के बाद डीएम ने सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय को जांच के निर्देश दिए हैं। होटल संचालक ने कीड़ा मिलने की बात से इंकार करते हुए थाली में मच्छर गिरने की बात कही है।
हरचंदपुर निवासी सौरभ सिंह के मुताबिक, वह होटल में वेज बिरयानी खाने गए थे। खाना खाते समय थाली में कीड़ा दिखाई दिया। आरोप है कि शिकायत करने पर होटल कर्मचारियों ने थाली हटाकर उन्हें बाहर जाने के लिए कहा। सौरभ ने 1076 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद बृहस्पतिवार को आईजीआरएस पर भी शिकायत की।
होटल संचालक आशुतोष यादव ने बताया कि घटना चार दिन पुरानी है। उनके मुताबिक, सौरभ दोस्तों के साथ होटल आए थे। खाना खाते समय थाली में मच्छर गिर गया था। स्टाफ ने उन्हें खाना बदलकर देने की बात कही, लेकिन वह खाना छोड़कर चले गए। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।