फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   World Earth Day today: Come Plant trees, create green earth

विश्व पृथ्वी दिवस आज : आओ पौधे लगाएं, धरती को हरा-भरा बनाएं

Fri, 22 Apr 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Fri, 22 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
World Earth Day today: Come Plant trees, create green earth
वृक्ष कटता हुआ देखना - फोटो : demo pic
हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस भले ही मनाया जाता हो, लेकिन धरती को हरा भरा रखने के लिए किए जा रहे प्रयास नाकाफी हैं। हरियाली मिटाई जा रही है। रोपित किए जाने वाले पौधों को बचाने तक में कंजूसी बरती जा रही है।
विज्ञापन


यूं रहा तो धरती पर जीवन का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। इसलिए जरूरी है कि आओ पौधे लगाएं और धरती को हरा भरा बनाने में सार्थक कदम उठाएं। इस बार जिले में 11 लाख 20 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। इसमें करीब दस लाख पौधे रोपित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


विभाग के अफसरों का दावा है कि पौधे रोपित का कार्य शुरू है और हरियाली लाने के लिए तेजी से प्रयास हो रहे हैं। पर हकीकत ये है कि विभाग की तरफ से हर साल भारी तादाद में पौधे रोपित करने का दावा तो किया जाता है, लेकिन देखभाल के अभाव में जिले को हरा भरा बनाने का सपना हकीकत में नहीं बदल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजह सिंचाई के अभाव में पौधे सूख रहे हैं। यही नहीं ट्रीगार्ड बनाने में भी मनमानी की जा रही है। इससे पशु रोपित किए गए पौधों को चट कर जाते हैं। इसको लेकर तेजी नहीं दिखाई जा रही है। इस लापरवाही से 30 फीसदी से अधिक पौधे सूख गए हैं या फिर उन्हें पशुओं ने चट कर दिया है।


कृष्ण मोहन और राकेश कुमार कहते हैं कि पेड़ों की कटान का असर न सिर्फ लोगों के जनजीवन पर, बल्कि मौसम पर पड़ा है। बारिश कम हो रही है। साथ ही लोग तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जरूरी है कि अधिक से अधिक लोग पौधे रोपित करें, ताकि जिले को हरा भरा बनाने का सपना साकार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed