Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SP members garlanded a portrait of Baba Saheb.

Raebareli News: सपाइयों ने बाबा साहब के चित्र पर किया माल्यार्पण

Fri, 27 Nov 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 27 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
SP members garlanded a portrait of Baba Saheb.
रायबरेली। समाजवादी पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को सुपर मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में संविधान दिवस पर बैठक आयोजित की गई। इसमें बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ और राष्ट्र को समर्पित किया गया। इसका उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन

हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने कहा कि यह दिन संविधान निर्माताओं और प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं पर एकाधिकार स्थापित करने के साथ आम लोगों के साथ अन्याय और अत्याचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान देश का सर्वोच्च कानून और शासन प्रणाली का प्रमुख लिखित दस्तावेज है। डॉ. आंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है। यह दुनिया का सबसे लंबा और विस्तृत लिखित संविधान है।
वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी पाल ने कहा कि भारतीय संविधान देश को संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है। दिव्यांबर सिंह, राजेश मौर्य, मुनीश्वर पासी, राजेंद्र यादव, हसीन अहमद, अरुण यादव, श्रवण चौधरी, गंगासागर यादव, शिवनारायण सोनकर, रज्जू खान और रामबरन लोधी ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता अमर सिंह ने की और संचालन महासचिव अरशद खान ने किया।

इस मौके पर जेपी यादव, बबलू लोधी, डॉ. जावेद, दिलदार रायनी, पंकज पासी, मान सिंह पटेल, आकाश मौर्य, मो. मुशीर, इजहार खान, आशुतोष यादव, विनय यादव और विकास मौर्य आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed