फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Worker's body found in suspicious condition, suspicion of murder

Raebareli News: संदिग्ध दशा में मिला श्रमिक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 12 Jan 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 12 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Worker's body found in suspicious condition, suspicion of murder
रायबरेली। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे रविवार को श्रमिक का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है। प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा कोतवाली क्षेत्र के हरिहर गांव निवासी विनोद पटेल (25) पुत्र पंचलाल गंगा एक्सप्रेसवे पर अपने रिश्तेदार सोनू के साथ पेंटिंग का काम करते थे। बीच में वह अपने घर चले गए थे। बीते नौ जनवरी को फिर वह काम पर आए थे।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब आठ बजे राहगीर गंगा एक्सप्रेसवे की तरफ गए, तो जिंगना गांव के पास विनोद का शव पाया गया। सूचना पर उनके पिता पंचलाल, मां विपाता, भाई राहुल मौके पर पहुंचे। घरवालाें का आरोप है कि विनोद को किसी ने जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। घटनास्थल पर विनोद ने उल्टी भी की थी। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


अप्रैल में थी विनोद की शादी
विनोद घर में इकलौता कमाने वाले थे। पिता खेती करते हैं। पिता ने बताया कि विनोद की अप्रैल 2026 में शादी तय थी। अक्तूबर 2025 में गोदभराई हो गई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। अचानक विनोद की मौत से घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed