फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   worker,Employee

मानदेय नहीं बढने से खफा कर्मचारियों ने काम ठप कर किया प्रदर्शन

Thu, 23 Dec 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
worker,Employee
3-रायबरेली में बुधवार को विकास भवन में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।।।सं? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत रखे गए संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बुधवार से कामकाज ठप कर दिया। सभी ने विकास भवन परिसर में एकत्र होकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन कर कहा, कार्य बहिष्कार तीन दिन तक चलेगा। धरना-प्रदर्शन के बाद स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के निदेशक को संबोधित ज्ञापन डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर आउटसोर्सिंग और संविदा पर 27 खंड प्रेरक, 17 कंप्यूटर ऑपरेटर, तीन जिला सलाहकार, एक योजना सहायक व दो डाटा इंट्री ऑपरेटर रखे गए हैं। इनका मानदेय सात साल से नहीं बढ़ाया गया है। अजय यादव, दीपक तिवारी, दिवाकर ने बताया कि राज्य स्तर पर तैनात इन्हीं कर्मचारियों का मानदेय हर साल पांच फीसदी बढ़ाया जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद हम लोगों की उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

संगीता व राजन तिवारी ने कहा, कई बार मिशन निदेशक व अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर मानदेय बढ़ाने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके विरोध में कलमबंद हड़ताल की जाएगी। कर्मचारियों ने कहा कि अल्प मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल है। यदि इसके बावजूद उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो पंचायतीराज निदेशालय लोहिया भवन लखनऊ परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed