{"_id":"6717e29d4f66fae97f06df99e2312e02","slug":"work-stoped-due-to-cable-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल केबल कटने से दफ्तरों में कार्य ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल केबल कटने से दफ्तरों में कार्य ठप
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के ठेकेदार की मनमानी से मंगलवार को नाला खोदाई के दौरान बीएसएनएल केबल कट गई। इससे इंटरनेट सेवा पूरी तरह से ठप हो गई। इस वजह से कई विभागों में कामकाज ठप रहा। कई बार ठेकेदार से खोदाई ठीक ढंग से कराने की बात कही गई, लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
शिकायत पर बीएसएनएल कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन देर रात तक इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हो सकी। रायबरेली विकास प्राधिकरण के पास नाला बनाने के लिए ठेकेदार की ओर से खोदाई कराई जा रही है। सुबह भी कार्य कराया जा रहा था। लापरवाही के कारण केबल कट गई। इससे इंटरनेट सेवा ठप हो गई।
विज्ञापन
केबल कटने से आरडीए कार्यालय और यहीं पर स्थित बैंकें, जिला कारागार समेत अन्य विभागों में कामकाज ठप हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार मनमानी ढंग से नाला बनाने के लिए खोदाई का कार्य करा रहा है। कई बार उससे कहा भी गया, लेकिन उसने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
यही वजह है कि केबल कट गई, जिससे इंटरनेट सेवा ठप हो गई। बीएसनएल के एसडीओ टाउन एसके दुबे का कहना है कि आरडीए कार्यालय के पास केबल कटने से इंटरनेट सेवा ठप हुई है। केबल जुड़वाने का प्रयास किया जा रहा है।