फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Won three silver and four bronze medals in Karate

Raebareli News: कराटे में तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते

Mon, 21 Jul 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 21 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Won three silver and four bronze medals in Karate
रायबरेली। जिला कराटे संघ के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। लखनऊ के चौक स्टेडियम में 19-20 जुलाई को द्वितीय वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन


पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। चैंपियनशिप में जिला कराटे संघ के आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें रितिका गुप्ता, शिवानी साहू एवं आशीष जायसवाल ने रजत पदक अर्जित किया। जबकि आंचल, प्राची शुक्ला, राहुल कुमार पटेल एवं बुशरा ने कांस्य पदक जीतने में सफलता अर्जित की है। कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी खिलाड़ी अपनी मेहनत से यहां तक पहुंचे हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है। मेडल जीतने के बाद सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed