फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Women will survey the schemes in the villages

Raebareli News: गांवों में योजनाओं का सर्वे करेंगी महिलाएं

Mon, 22 Sep 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 22 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Women will survey the schemes in the villages
लालगंज.। शासन की गांव समृद्धि एवं लचीलापन योजना के तहत अब स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं का सर्वे करेंगी। इसके लिए अलग-अलग समूहों की 36 महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


विकासखंड क्षेत्र की 56 ग्राम पंचायतों में 1165 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। इनमें चिह्नित 36 एक्सपर्ट महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षित महिलाएं को गांवों में चालू योजनाओं का ऑनलाइन डेटा फीड करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। ये महिलाएं पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड, मनरेगा, जॉब कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, विधवा एवं विकलांग पेंशन, विश्वकर्मा सम्मान योजना सहित 16 योजनाओं का सर्वे करेंगी।
विज्ञापन


बीडीओ गगनदीप सिंह ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए शासन लगातार पहल कर रहा है। इस सर्वे से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति दोनों आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed