{"_id":"622398fe8dbd8b5ff941097b","slug":"women-of-the-group-will-make-toilet-cleaner-raibaraily-news-lko6205214157","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह की महिलाएं बनाएंगी टॉयलेट क्लीनर, 988 गांवों में होगी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह की महिलाएं बनाएंगी टॉयलेट क्लीनर, 988 गांवों में होगी बिक्री
विज्ञापन
टॉयलेट क्लीनर तैयार करतीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने का काम पूरा हो गया है। राही ब्लॉक क्षेत्र के बेहटाखुर्द गांव में एनआरएलएम ने समूह के माध्यम से टॉयलेट क्लीनर बनाने का कारोबार शुरू कराया है।
जय माता दी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने सरस ब्रांड से टॉयलेट क्लीनर तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। यह टॉयलेट क्लीनर सरकारी दफ्तरों के साथ ही 988 गांवों में बने पंचायत घरों, सामुदायिक शौचालयों आदि में आपूर्ति किए जाने की योजना बनाई गई है।
इससे सस्ते रेट पर पंचायतों को टॉयलेट क्लीनर मिल जाएगा और इससे महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिल जाएगा।
उपायुक्त (एनआरएलएम) जीपी कुशवाहा ने बताया कि योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने का काम शुरू किया गया है।
समूहों को अपनी पसंद के व्यवसाय को शुरू कराने के लिए एनआरएलएम से मदद दी जा रही है। उन्होंने बताया कि राही ब्लॉक के बेहटाखुर्द गांव में जय माता दी महिला स्वयं सहायता समूह ने टॉयलेट क्लीनर का काम शुरू किया है। समूह की संचालिका विद्यावती के साथ ही समूह की अन्य महिलाएं भी इस काम में लग गईं हैं।
विज्ञापन
टॉयलेट क्लीनर का उत्पादन कराने के लिए कई और समूहों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों के लिए टॉयलेट क्लीनर बाजार से खरीदना पड़ता है। प्रयास किया जा रहा है कि पंचायतें समूह से तैयार टॉयलेट क्लीनर का ही प्रयोग कराएं, जिससे उनकी बचत के साथ ही समूहों का आर्थिक स्तर बढ़ेगा।
मछली, बकरी पालन के साथ ही नर्सरी की तैयारी
एनआरएलएम से गठित समूहों के माध्यम से अन्य व्यवसाय भी शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। राही ब्लॉक के बेलाखारा व इब्राहिमपुर गांव में मछली पालन के लिए तालाब की व्यवस्था के साथ ही नर्सरी की व्यवस्था की जा रही है।
अयासपुर डीही में मुर्गी पालन और भेदपुर में जल्द ही समूह की महिलाएं बकरी पालन का काम शुरू करेंगी। इसके लिए गांवों में काम शुरू करा दिया गया है। एनआरएलएम के तहत समूहों को आर्थिक रूप से मदद दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों के व्यवसायों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। टॉयलेट क्लीनर के साथ ही मुर्गी पालन का काम शुरू करा दिया गया है। इसके अलावा जल्द ही अन्य व्यवसायों को आरंभ कराने की प्रक्रिया चल रही है।
जीपी कुशवाहा, उपायुक्त (एनआरएलएम)