{"_id":"f34f51b2d54592cf89cbcd31d3dd2dc1","slug":"women-hoop-sp-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने घेरा एसपी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने घेरा एसपी दफ्तर
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ गुलाबी गैंग की महिलाओं ने गुरुवार को एसपी दफ्तर का घेराव कर आवाज बुलंद की। महिलाओं ने प्रदर्शन किया और कहा कि महिलाओं पर बढ़ते जा रहे अत्याचार व वारदातों पर अंकुश लगाया जाए, वरना उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।
गुलाबी गैंग की जिला कमांडर शिव दुलारी व उप जिला कमांडर शोभा सिंह ने कहा कि महिलाओं का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। छेड़छाड़, दुराचार और हत्या की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। खाकी न तो वारदातों को रोक पा रही है और न ही अपराधियों को सजा मिल रही है।
पुलिस की नाकामी के चलते ही महिलाएं घर से निकलने में घबराने लगी हैं। गैंग की महिलाओं ने एसपी से मिलकर महिला उत्पीड़न के मामलों में तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर आशा गुप्ता, बचाना तिवारी, उर्मिला सिंह, रानी, पूजा आदि मौजूद रहीं।