{"_id":"5ea462d58ebc3e90ac764e12","slug":"women-dead-body-found-raibaraily-news-lko519100840","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला का शव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला का शव मिलने से हड़कंप
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे बरदहाई मोहल्ले में शनिवार को एक घर से 9 माह की गर्भवती महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका का पति अपनी 6 साल की बेटी को लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पड़ोसियों ने बताया कि इश्तियाक अपनी पत्नी रिंकी (30) व बेटी शाहीन (6) के साथ मोहल्ले में रामकुमार के मकान में किराए से रहता था। शनिवार की सुबह 5 बजे उसने शोर मचाया की उसकी पत्नी छत से गिरकर घायल हो गई। शोर सुनकर जब पड़ोसी मनोज व दयालू आदि वहां पहुंचे तो देखा रिंकी बेसुध दरवाजे पर पड़ी थी।
लोगों ने इश्तियाक की मदद से महिला को उठाकर बरामदे में लिटा दिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के घटनास्थल पहुंचने से पहले मदद मांगने जाने का बहाना बनाकर इश्तियाक बेटी के साथ गायब हो गया। लोगों ने बताया कि इश्तियाक मूलत: कानपुर के पनकी का रहने वाला है और करीब 7-8 माह से यहीं रहकर दिहाड़ी मजदूरी व फेरी लगाने का काम करता था। उसकी पत्नी को जल्द ही बच्चा भी होने वाला था।
विज्ञापन
रिंकी छत से कैसे गिरी यह किसी को नहीं पता है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इश्तियाक लोगों से मदद मांगते समय कह रहा था कि उसकी पत्नी को मिर्गी आती थी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह, एसएचओ आईपीएस पलाश बंसल, इंस्पेक्टर राजकुमार पांडेय मय पुलिस बल के घटना स्थल पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएचओ आईपीएस पलाश बंसल ने बताया कि पुलिस घटना के बाद मामले की पड़ताल और भागे मृतका के पति की खोज में जुट गई है।