{"_id":"b8ea6e7cb88b2e0bbc773adbac83a337","slug":"woman-s-dead-body-fund-on-railway-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक पर महिला का शव
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
गदागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह रेल ट्रैक पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खास बात ये रही कि महिला का एक पैर गायब था। ग्रामीण जहां हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं पुलिस महिला की मौत को रेल दुर्घटना मान रही है।
जलालपुर धई गांव के ग्रामीण सुबह खेत की तरफ निकले तो गांव के बगल से गुजरी रेलवे लाइन के किनारे एक महिला (25) का शव पड़ा देख दंग रह गए।
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर पहचान कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इलाकाई लोग महिला की हत्या की आशंका जता रहे हैं। एसओ आरके शर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया महिला की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह साफ हो सकेगी।