फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   woman reached CHC with patient on handcart

एंबुलेंस मिली नहीं, ठेले पर मरीज लेकर सीएचसी पहुंची महिला

Sun, 17 Oct 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
woman reached CHC with patient on handcart
लालगंज। एंबुलेंस न मिलने पर परिवारीजन एक वृद्धा को ठेले पर लादकर किसी तरह सीएचसी पहुंचे और इलाज कराया। बताते हैं कि वृद्धा कूल्हे व पेट की बीमारी से ग्रसित है।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह भी सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मामले का वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य महकमे की पोल खुल गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि महिला स्वयं मरीज को लेकर सीएचसी पहुंची थी। उसने 108 एंबुलेंस सेवा में फोन नहीं किया था।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला वृद्धा को ठेले पर लादकर लालगंज सीएचसी जा रही है। यह वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया।
उधर, वीडियो में दिख रही वृद्धा की पहचान लालगंज क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी लाक्षा देवी (90) के रूप में हुई है। लाक्षा देवी की बेटी महाराना अपनी मां को खुद ही ठेले पर लादकर सीएचसी जाती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराना ने बताया कि मां कूल्हे और पेट की बीमारी से ग्रसित है। बताया कि मां को अस्पताल पहुंचाने के लिए उसने 108 एंबुलेंस सेवा में फोन मिलाया था। लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची।
इस पर ठेले पर लादकर मां को किसी तरह अस्पताल पहुंचना पड़ा। बताया कि मां को इलाज के बाद अस्पताल से ठेले से ही वापस घर लाना पड़ा।
अस्पताल की ओर से एंबुलेंस की सुविधा नहीं दी गई। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों का कहना है कि मरीज अस्पताल कैसे आ रहा है यह उन्हें जानकारी नहीं होती है। मरीजों के अस्पताल आने पर उनका समुचित इलाज किया जाता है।

उधर, सीएमओ डॉ.वीरेंद्र सिंह का कहना है कि जिस समय महिला ठेले पर मरीज लेकर अस्पताल पहुंची थी, मैं वहां पर मौजूद था।
पूछताछ में महिला ने स्वयं बताया था कि गांव से सीएचसी नजदीक होने के कारण वह मां को स्वयं ही ठेले पर लेकर पहुंची थी। महिला ने बताया था कि उसने 108 एंबुलेंस की मदद नहीं ली। फोन मिलाने पर एंबुलेंस समय पर पहुंचकर मरीज को अस्पतालों में पहुंचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed