{"_id":"6144dc7b8ebc3e69ac7c044b","slug":"woman-hanging-due-to-some-family-problem-raibaraily-news-lko5960248108","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह से आजिज महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह कलह से आजिज महिला ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बछैयापुर मजरे खिरोधरपुर गांव में गृह कलह से परेशान महिला ने फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
गांव निवासी कुलदीप सिंह किसान है। बताते हैं कि आए दिन उसकी व पत्नी से तकरार हुआ करती थी। इससे आजिज आकर गुरुवार रात उसकी पत्नी पूनम सिंह (32) ने कमरे में लगे पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।
शुक्रवार की सुबह जब इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो कोहराम मच गया।कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने गृह कलह से आजिज आकर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसके मायके व ससुरालीजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन उन्हें समझाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।