फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman gang-raped by entering the house

घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 14 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped by entering the house
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस से केस दर्ज कर न्याय की फरियाद की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। दीवार में सिर लड़ाकर जख्मी कर दिया। केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति लखनऊ में मजदूरी करता है। 27 फरवरी को वह अपनी बेटी के साथ घर में अकेली थी। रात करीब नौ बजे दरवाजे पर बने प्रसाधन में वह नित्य क्रिया के लिए गई थी। इसी दौरान रमेश, महेश और राम दुलारे नशे में धुत होकर टूटी दीवार फांद कर घर के अंदर आ गए। छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दीवार में सिर लड़ाकर जख्मी कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट का सहारा लिया। एसओ आदर्श कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed