{"_id":"68bf2f0391dda1eb3303517d","slug":"woman-fell-ill-after-the-death-of-two-children-raebareli-news-c-101-1-rai1002-140534-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दो बच्चों की मौत के बाद महिला हुई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दो बच्चों की मौत के बाद महिला हुई बीमार
Tue, 09 Sep 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। टेकारी दादू गांव में भाई बहन की मौत के बाद अब उसी परिवार की एक और महिला बीमार हो गई है, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के बीमार होने से परिवार में दहशत है। सोमवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. आरएस कुठार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर जानकारी ली।
ग्राम टेकारी दादू में बृहस्पतिवार को रमेश कुमार के पुत्र शानू (17) को पेट दर्द होने की शिकायत हुई थी। इलाज कराया जाता, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी। शनिवार सुबह मृतक शानू की बहन शालिनी (9) को भी पेट दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उसे लेकर सीएचसी गए थे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही शालिनी की मौत हो गई थी।
शालिनी की मौत की सच्चाई का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगा कि सांप से डसने से शालिनी की मौत हुई। शालिनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह भी आशंका व्यक्त की गई कि शानू की मौत भी सांप के डसने से हुई होगी।
विज्ञापन
सोमवार को एक बार फिर रमेश कुमार के बडे भाई की बहू शन्नो पत्नी बाबूलाल को पेट दर्द हुआ तो आनन-फानन परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शन्नो का इलाज चल रहा है।