फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman dies of Corona, 105 positive

कोरोना से महिला की मौत, 105 पॉजिटिव

Sat, 03 Oct 2020 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of Corona, 105 positive
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को पहली बार 105 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह संख्या अब तक की सबसे अधिक होने के कारण स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला की मौत भी हो गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। जिला कारागार में 15 लोग संक्रमित मिले हैं। यही नहीं जेल रोड पर दुकानदारों व अन्य 40 लोगों की रिपोर्ट भी लखनऊ से पॉजिटिव आई है। तीन नर्सिंगहोमों में भी कई मरीज मिले हैं। संक्रमितों को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि 29 सितंबर को ऊंचाहार क्षेत्र के अरखा गांव की 58 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला को पहले एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे मेयो लखनऊ के एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। कोरोना प्रोटोकाल के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात केजीएमयू लखनऊ से 84 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को एंटीजन से जिले में 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
जिला जेल में शाम को कराई गई जांच में 15 लोग संक्रमित मिले हैं। तीन दिन पहले जेल रोड पर अभियान चलाकर सैंपल भरवाए गए थे। रात में लखनऊ से आई रिपोर्ट में जेल रोड के 40 लोग संक्रमित मिले हैं। लालगंज क्षेत्र के धन्नीपुर में नौ व कृष्णा नर्सिंगहोम में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा मूसापुर, भोजपुर, बबुरिया खेड़ा, राजकीय कॉलोनी, जगजीवनपुर, सत्य नगर, बृजभूषण नर्सिंगहोम, देवानंदपुर, जवाहर विहार, फिरोज गांधी नगर, लोहानीपुर, सनही, मवैया पिंडौली, गणेश नगर, रेवली, मुराईबाग आदि क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
सभी को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन में शुक्रवार को सैनिटाइजेशन का काम किया गया है।
डीएम आवास, राजकीय कॉलोनी, लोक निर्माण विभाग कॉलोनी, बृजभूषण नर्सिंगहोम, कृष्णा नर्सिंगहोम, इंदिरानगर, सत्यनगर, फिरोज गांधी कॉलोनी, लोहानीपुर, देवानंदपुर, जवाहर विहार आदि क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का काम किया गया। यह काम लगातार जारी रहेगा।
कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पतालों में भर्ती कराए गए 35 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हो गए। मरीजों को डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया। अब तक जिले में 2920 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इसमें 2343 स्वस्थ हो चुके है। कोविड अस्पतालों में भर्ती 491 मरीजों का इलाज हो रहा है। अब तक 86 मरीजों की मौत हो चुकी है।

महराजगंज। पावर कारपोरेशन में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। एंटीजन टेस्ट टीजीटी पद पर कार्यरत 26 वर्ष के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। अब तक पॉवर कॉर्पोरेशन से जुड़े चार लोग संक्रमित हो चुके हैं। प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने बताया कि जिहवा पावर हाउस पर तैनात विद्युत कर्मी को पॉजिटिव आने के बाद उसे एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed