{"_id":"69cec8ceb23bb2cdcf0639de","slug":"woman-crushed-to-death-by-dumper-husband-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1031-154540-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डंंपर से कुचल कर महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डंंपर से कुचल कर महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
बछरावां। कस्बे के मुख्य चौराहा स्थित बस स्टेशन के पास बृहस्पतिवार शाम डंपर से कुचलने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। महिला की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
बछरावां कस्बे के पटेल नगर निवासी रामकली (60) अपने पति रामसेवक (61) के साथ स्थानीय बाजार में गृहस्थी का सामान खरीदने आई थीं। खरीदारी करने के बाद दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर रायबरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में दोनों आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर की टक्कर लगने से रामकली बाइक से गिरकर पहिये के नीचे आ गईं।
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पति दूर छिटक कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामसेवक ने हेलमेट लगा रखा था, इससे उनकी जान बच गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगाए, लेकिन स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और डंपर को कब्जे में ले लिया। बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।