फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman and her two sons burnt to death in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में महिला और उसके दो बेटों की जिंदा जलकर मौत

Sat, 09 May 2020 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Woman and her two sons burnt to death in suspicious circumstances
रायबरेली। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध हालात में महिला और उसके दो बेटों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस की पृथम दृष्टया जांच में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने से मां और उसके बच्चों की मौत की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तीन लोगों की मौत की सही वजह सामने आने की बात कह रही है। अमेठी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शिवरतनगंज के भवानीपुर गांव निवासिनी तबस्सुम बानो (32) अपने दो बेटों नूरुल (8), शोएब (5) के साथ अपने कमरे में सो रही थी। तबस्सुम का पति इसरार गुजरात के बड़ौदा शहर में रंगाई के कारखाने में काम करता है, जहां वह लॉकडाउन के दौरान फंसा है और घर भी नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में कमरे में आग लग गई। आग का धुआं देख पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची तो तबस्सुम बानो और उसके दो बेटों की आग से जलकर मौत हो गई थी। जिस कमरे में तीनों सो रहे थे, उस कमरे में महज टीवी रखी थी। आग से बिस्तर भी जले थे।
अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी दयाराम सरोज, क्षेत्राधिकारी तिलोई अर्पित कपूर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह एवं चौकी इंचार्ज इन्हौना हरदेव सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। एक साथ तीन मौतों की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। मृतका के अन्य परिवारीजन और रिश्तेदार भी घर पहुंचे। सभी रो-रोकर बेहाल थे।
ग्रामीण महिला और उसके दो बच्चों की मौत पर संदेह जताते हुए मामले की जांच करने की मांग की। एएसपी ने थानेदार से पूरे मामले की सही तरीके से तहकीकात करके उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि महिला और उसके दो बेटों की जलकर मौत हुई है।

शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग से तीनों के मरने की आशंका है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। पूरे मामले की पुलिस पड़ताल कर रही है। थानेदार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed