फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Wire connected in petrol pump machine, seal

पेट्रोल पंप मशीन में जुड़े मिले तार, सील

Thu, 04 May 2017 12:26 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 04 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
 Wire connected in petrol pump machine, seal
पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में पेट्रोल पंप मशीनों में चिप का खुलासा होने के बाद जिले में बुधवार को अभियान चलाकर पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की गई। इस दौरान रतापुर के निकट हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप विजय ऑटो फ्यूल गल्ला मंडी में एक मशीन के तार आपस में जुडे़ मिले।
विज्ञापन


चिप के जरिये घटतौली की आशंका के चलते डीजल मशीन को सील कर दिया गया है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि पेट्रोल पंप से घटतौली की आशंका होने पर कार्रवाई की गई है। शासन की ओर से जिले के सभी पेट्रोल पंप की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा, एसडीएम मदन कुमार, एसडीएम राजीव राय की अगुवाई में तीन टीमें गठित की हैं। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रमेश कुमार की अगुवाई में टीम ने बुधवार शाम 4 बजे आरकेबीके पेट्रोल पंप सिविल लाइंस की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर सबकुछ सही मिला। इसके बाद रतापुर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम की मंशा अवस्थी के पेट्रोल पंप की जांच की। यहां पर एक मशीन खराब मिली। वहीं एक डीजल की मशीन के वायर आपस में जुडे़ मिले। तकनीकी टीम ने मामला संदेहास्पद बताया।

इस पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने मशीन को सील कर दिया है। जांच के बाद अब ही इस मशीन से डीजल की आपूर्ति की जा सकेगी। इस दौरान मौके पर आपूर्ति निरीक्षक मुबीनुद्दीन सिद्दीकी, विनोद कुमार शुक्ला, वरिष्ठ निरीक्षक बांट माप विभाग के मनोज कुमार शुक्ला, आईओसी रिटेल प्रबंधक बीके सिंह भी मौजूद रहे।

वहीं एसडीएम मदन कुमार और राजीव राय का कहना है कि सूचना देर से मिली है। इसके कारण अभियान नहीं चलाया जा सका। क्रम वार जिले के सभी 78 पेट्रोल पंपाें की जांच की जाएगी। पेट्रोल पंपों की जांच में आईओसी, एचपी, बीपीसीएल समेत अन्य कंपनियों के टेक्निकल स्टाफ भी टीम में शामिल हैै।

यही कर्मचारी पेट्रोल पंपों में जाकर चिप लगने अथवा अन्य कोई गड़बड़ी का जांच करेगी। आशंका जताई जा रही है कि जिले के कई पेट्रोल पंपों में भी चिप लगी हैं। पहले से सूचना होने के कारण ज्यादातर संचालकों ने चिप निकाल दी है।


डीएम अभय सिंह का कहना है कि जांच के दौरान सभी टीमों के साथ वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। सभी रिकॉर्डिंग को सुरक्षित पेनड्राइव में रखा जाएगा। जहां पर गड़बड़ी मिलेगी, उनके खिलाफ कार्रवाई करके शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed