{"_id":"57a233514f1c1bb5602b8aa9","slug":"will-act-on-the-safety-of-highway-negligence-dig","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे की सुरक्षा पर लापरवाही बरती तो नपेंगे : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे की सुरक्षा पर लापरवाही बरती तो नपेंगे : डीआईजी
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस
- फोटो : getty images
लखनऊ रेंज के डीआईजी आरकेएस राठौर बुधवार देर शाम यहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइंस के सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बुलंदशहर में हुई वारदात से सबक लेते हुए सतर्क रहने की नसीहत दी।
दो टूक कहा कि हाईवे की सुरक्षा पर किसी तरह की लापरवाही बरती गई तो सीधे तौर पर कार्रवाई होगी। इसके लिए कोई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने जिले के सभी प्रमुख हाईवे पर पेट्रोलिंग और तेज करने के निर्देश दिए।
डीआईजी ने कहा कि पेट्रोलिंग ठीक तरीके से की जाए। यदि कोई लापरवाही करता है तो इसकी सूचना दी जाए। यदि कोई वारदात हो तो घटनास्थल की कायदे से तहकीकात की जाए। सभी क्लू एकत्र किए जाएं। इस बात का ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
जैसा कि बुलंदशहर में हुई वारदात में सारे क्लू न जुटाने से पुलिस की किरकिरी हुई। इसलिए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, चोरी समेत जिन आपराधिक वारदातों का खुलासा नहीं हुआ है, उसका तत्काल खुलासा किया जाए।
थानों पर पहुंचने वाले आम जनता से ठीक ढंग से बात की जाए और तत्काल एफआईआर लिखी जाए। इस मौके पर एसपी विनय यादव, एएसपी वीरेंद्र यादव के अलावा समस्त सीओ व थानेदार मौजूद रहे।