{"_id":"642a69a2fa83871b9001c823","slug":"wife-kills-husband-along-with-lover-in-raebareli-extra-marital-affair-2023-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से इश्क, सुहाग को धोखा: रात में प्रेमी संग ऐसे हाल में थी पत्नी, अचानक जाग उठा पास में सो रहा पति और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से इश्क, सुहाग को धोखा: रात में प्रेमी संग ऐसे हाल में थी पत्नी, अचानक जाग उठा पास में सो रहा पति और...
Mon, 03 Apr 2023 03:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 03 Apr 2023 03:24 PM IST
सार
रायबरेली में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी के मुताबिक नान्हूं व रेशमा के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्यार में रोड़ा बनने पर पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति राजेश पासी की हत्या की।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुए राजेश पासी हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया है। उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
दरअसल, प्यार में रोड़ा बनने पर पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति राजेश पासी की हत्या की थी। पहले दोनों ने गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद वारदात को छिपाने के लिए पति को सीएचसी में पहुंचा दिया कि वह बीमार हो गया है, हालांकि पति की पहले ही मौत हो चुकी थी।
बछरावां पुलिस ने रविवार को ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक युवक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के थुलेंडी गांव निवासी राजेश पासी (35) को 30 मार्च 2023 को सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की थी। मृतक राजेश की पत्नी रेशमा ने पुलिस को बताया था कि राजेश की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। पुलिस ने युवक की मौत को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस भी दंग रह गई, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने युवक की मौत को हत्या मानते हुए जांच शुरू की।

अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बछरावां कोतवाल नारायण कुशवाहा को हत्या के खुलासे के लिए लगाया गया। कोतवाल और उनकी टीम ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी रेशमा और गांव के ही रहने वाले नान्हूं उर्फ महताब को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
एएसपी के मुताबिक नान्हूं व रेशमा के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नान्हूं अक्सर रेशमा के घर आता-जाता रहता था। घटना वाले दिन 30 मार्च की शाम को नान्हूं शराब लेकर रेशमा के घर आया था। राजेश शराब पीने के बाद सो गया था। तभी रेशमा और नान्हूं आपस में बातचीत करने लगे।
कुछ देर बाद राजेश ने नान्हूं और रेशमा को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया और विरोध किया। इस पर नान्हूं व रेशमा ने मिलकर गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद घटना को छिपाने के लिए राजेश को बीमार बताते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया गया था।