फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Why does Rahul hate the name of Ram?: Manoj Pandey

राम के नाम से राहुल को नफरत क्यों: मनोज पांडेय

Wed, 21 Jan 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 21 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Why does Rahul hate the name of Ram?: Manoj Pandey
रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल में मंगलवार को पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने जी राम जी योजना के समर्थन में आयोजित जनसभा में कांग्रेस और सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी को भगवान राम से इतनी नफरत क्यों है कि वे जी-राम-जी योजना का विरोध कर रहे हैं। पांडेय ने कहा कि भारत की आत्मा भगवान राम में बसती है, जो सत्य, पराक्रम, मर्यादा और धर्म के मार्गदर्शक रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. पांडेय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस स्थानीय सांसद के साथ मिलकर मनरेगा के तहत गरीब और कमजोर लोगों को रोजगार मिलने से रोकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर मनरेगा में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए जाने का विरोध करने और पात्रों की जगह भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


विधायक डॉ. पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सर्वोच्च सदन में मनरेगा को भ्रष्टाचार से मुक्त किए जाने और लंबे समय से अधिकारियों से वंचित लोगों को रोजगार से जोड़ने का जो बदलाव जी राम जी योजना के रूप में किया है। यह जहां गांव में रहने वाले गरीबों के लिए एक पारदर्शी लाभकारी और हितकारी बदलाव है, वहीं समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय देने की एक मजबूत कड़ी साबित होगी। उन्होंने कहा कि विरोध का तात्पर्य यह नहीं होना चाहिए कि देश की सेना, संविधान या चुनाव आयोग पर मनगढ़ंत और झूठे आरेाप लगाकर राजनीति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को दीनशाह गौरा के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख उदयभान गौतम, रोहनियां के ब्लाॅक प्रमुख राकेश पासी, भाजपा मंडल अध्यक्ष केके पटेल, मंडल अध्यक्ष गौरा देवेश लोधी और प्रधान प्रतिनिधि अनुज उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र, प्रधान बृजेश यादव, प्रधान गोलू सिंह, प्रधान शिव प्रकाश पासी, प्रधान प्रदीप मौर्या, प्रधान राम प्रसाद पाल, प्रधान अशोक गौतम, प्रधान अजय गुप्ता, प्रधान दीपक निषाद, प्रधान आशीष तिवारी, सुरेश सिंह, धुन्नी सिंह, सुनील पांडेय, नागेंद्र मिश्रा, सरोज शुक्ला, बबलू मिश्रा, तारकेश्वर मिश्रा, विजय सिंह, राजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed