फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Why are those who insult not being punished: Akhilesh

अपमान करने वालों को सजा क्यों नहीं मिल रही : अखिलेश

Sat, 21 Feb 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 21 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Why are those who insult not being punished: Akhilesh
ऊंचाहार कस्बा में लोगों से मिलते पूर्व सीएम अ​खिलेश यादव।
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माघ मेले में बटुकों के अपमान और यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के मामले में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अपमान करने वालों को सजा क्यों नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


सपा प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार को लखनऊ से फतेहपुर जाते समय शहर के मामा चौराहा पर रुके। इस दौरान उनका सपा पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने अपमान करने वालों को पाप मिलने की बात कही थी, लेकिन उन्हें सजा क्यों नहीं दिलवाई जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, अगर मुख्यमंत्री जापान चले जाएंगे, तो क्या हमारे डिप्टी सीएम वहां धरना देंगे। यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर अखिलेश यादव बोले कि भाजपा की लव स्टोरी पर तो कोई बात ही नहीं कर रहा।
विज्ञापन



इससे पहले ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के लिए एक फिल्म बनाई गई थी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उस फिल्म का नाम भी नहीं लिया जा सकता। ऊंचाहार पहुंचने पर अखिलेश यादव ने कहा कि ऊंचाहार वालों जल्द ही आपको लखनऊ बुलाऊंगा। उनका काफिला यहां खोजनपुर गांव के पास पहुंचा तो अखिलेश कार से उतरे और कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सपा के ब्लॉक अध्यक्ष बिंदेश्वरी पासी, मान सिंह पटेल, रेहान, नरेंद्र यादव, घनश्याम मौर्य, हरीश यादव, शुभम पाल, विकास, मंतोष पासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed