{"_id":"61ec294fd55d1b282435e923","slug":"when-the-young-man-tried-to-rape-the-teenager-clashed-with-the-accused-raibaraily-news-lko614625569","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने दुष्कर्म का किया प्रयास तो आरोपी से भिड़ गई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने दुष्कर्म का किया प्रयास तो आरोपी से भिड़ गई किशोरी
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम खेत गई किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पहले तो किशोरी अपनी आबरू बचाने के लिए आरोपी से भिड़ गई, लेकिन आरोपी ने हाथापाई की तो किशोरी ने चिल्लाना शुरू किया।
जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट न दर्ज किए जाने से परिवारीजनों में नाराजगी है।
एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी खेत में घास काटने गई थी। वहीं पर गांव का एक युवक पहले से मौजूद था। जब किशोरी घास काटने लगी तो आरोपी ने उसे दबोच लिया और रेप का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस पर किशोरी आरोपी से भिड़ गई। आरोपी ने हाथापाई की तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला। कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी ने बताया है कि तहरीर मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।