फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   water

फिर कटी रायपुर महेरी माइनर, 100 बीघे फसल जलमग्न

Tue, 02 Feb 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
water
माइनर कटने के बाद बांधने का प्रयास करते किसान। - फोटो : RAIBARAILY
राही (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी के चलते किसानों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। एक नहीं बल्कि तीन बार रायपुर महेरी माइनर कट चुकी हैं। हर बार किसानों की फसल तबाह होती है। रविवार रात माइनर कटने से करीब 100 बीघा गेहूं की फसल डूब गई। किसानों ने माइनर कटने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे किसानों में आक्रोश है। किसानों ने किसी तरह बोरियों में मिट्टी भरकर कटान रोकी।
विज्ञापन

रायपुर माइनर की सिल्ट सफाई में धन की बंदरबांट की गई। यही वजह है कि टेल तक पानी पहुंचने से पहले ही नहर कट जाती है। गेहूं की बोआई से लेकर अब तीन बार माइनर कट चुकी है। इसके पहले रायपुर महेरी और भदोखर के पास कटान हुई थी। तीसरी बार कोरचंदामऊ के पास कटान हो गई। इससे 100 बीघे फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने नहर कटने की सूचना अधिकारियों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर किसान खुद फावड़ा लेकर कटान से बह रहे पानी को रोका।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, राजाराम, द्वारिका प्रसाद, सिद्धराम ने बताया कि सफाई के नाम पर केवल धन का बंदरबांट किया जाता है। सिल्ट सफाई की जांच नहीं कराई जाती है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि समस्या को लेकर डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उधर, सिंचाई खंड दक्षिणी के सहायक अभियंता सौरभ चौधरी ने बताया कि नहर कटने की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को भेजकर कटान को बंधवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed