{"_id":"6a5145e6067f11284802c389","slug":"water-enters-homes-roads-cave-in-after-rain-raebareli-news-c-101-1-slko1031-162411-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बारिश के बाद घरों में घुसा पानी, सड़कें धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बारिश के बाद घरों में घुसा पानी, सड़कें धंसी
Sat, 11 Jul 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
नया पुरवा में पानी से घिरे मकान। -संवाद
रायबरेली। जिले में शुक्रवार सुबह पांच घंटे तक बारिश हुई। शाम को दो घंटे की मूसलधार बारिश से जलभराव की समस्या लोगों के लिए आफत बन गई। शहर से लेकर गांवों तक जलभराव से लोग बेहाल रहे। शहर में गलियों से लेकर घरों तक में पानी भर गया। घर से निकलना मुश्किल रहा। सुपर मार्केट में सड़क धंस गई। कुल 62 मिलीमीटर बारिश हुई।
जुलाई में बारिश होने का सिलसिला तेज हो गया। बृहस्पतिवार को भी बारिश हुई थी। शुक्रवार को सुबह पांच बजे से लेकर दस बजे कर मध्यम बारिश हुई और उसके बाद दोपहर तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के कारण शहर में हर तरफ जलभराव दिखा।
जिला अस्पताल परिसर के अलावा पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, सोनिया नगर, प्रगतिपुरम कॉलोनी, रतापुर चौराहा, नया पुरवा, गल्ला मंडी, सब्जी मंडी, रिफॉर्म क्लब, छजलापुर के पास जलभराव हो गया। घरों तक में पानी घुस गया। तेज बारिश से सुपर मार्केट में सड़क धंस गई। सड़क धंसने और जलभराव से लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नया पुरवा में तालाब उफनाने से लोग पानी से घिर गए हैं। दिनेश कुमार, सोनू साहू, नीरज शुक्ला व अकरम बताते हैं कि बारिश के पानी से तालाब उफना गया है। पानी से मकान घिर गए हैं। और बारिश होने पर घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। नगर पालिका की तरफ से जलनिकासी के इंतजाम नहीं कराए गए हैं।
उधर, ऊंचाहार, बछरावां, हरचंदपुर, सतांव व सरेनी समेत अन्य देहात क्षेत्रों में भी जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं।
शाम को साढ़े छह बजे से तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे उमस से राहत मिली, लेकिन जलभराव ने लोगों की मुश्किल खड़ी कर दी। बारिश के साथ हवा इतनी तेज रही कि घरों की खिड़की व दरवाजों को बंद करना पड़ा।
मौसम विभाग ने इसके लिए सभी के मोबाइल पर अलर्ट भी जारी किया था। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज को मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय है। दो दिन तक मध्यम और तेज बारिश होने की संभावना है।
-- -- -- -- -- -- -
क्विक रिस्पांस टीम फेल
शहरवासियों को जलभराव से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से क्विक रिस्पांस टीम गठित की गई है। जलनिकासी में यह टीम फेल साबित हो रही है। नागरिकों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी टीम कहीं भी जलनिकासी के लिए न तो पहुंच रही और न ही उनकी समस्या का निस्तारण कर पा रही है। नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी जलभराव से राहत दिलाने के नाम पर महज खानापूर्ति कर रहे हैं। दिनेश यादव, संतराम वर्मा व अर्जुन साहू ने बताया कि जलभराव से राहत दिलाने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। केवल खोखले दावे किए जा रहे हैं। जलभराव से दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।