फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Water crisis in nine localities due to motor burning

Raebareli News: मोटर जलने से नौ मोहल्लों में पानी का संकट

Mon, 04 Aug 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 04 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in nine localities due to motor burning
कल्लू का पुरवा में बनी पानी की टंकी।
रायबरेली। कल्लू का पुरवा समेत नौ मोहल्लों में पानी को लेकर हायतौबा मची है। कल्लू का पुरवा गांव में पानी की टंकी की मोटर खराब हुए छह माह बीत गए हैं। बावजूद इसके मोटर अब तक ठीक नहीं हो सकी है। इससे 10 हजार आबादी पानी के लिए तरस रही है।
विज्ञापन


अमृत योजना के तहत जल निगम ने कल्लू का पुरवा स्थित प्राथमिक स्कूल के पास करीब पांच साल पहले पानी की टंकी बनाई थी। डेढ़ साल पहले जल निगम ने पानी की टंकी को नगर पालिका के हैंडओवर किया था।
विज्ञापन


इस टंकी से कल्लू का पुरवा के अलावा आजाद नगर, चांद नगर, फातिमा कॉलोनी, बहराना, कल्लू का पुरवा, प्रतापनगर, जफरनगर, आदर्शपुरम मोहल्ले को पानी की आपूर्ति हो रही थी। पूर्व सभासद चंद्रप्रकाश कश्यप, पुष्पा श्रीवास्तव, पिंटू कुमार कश्यप के मुताबिक छह माह पहले टंकी की मोटर जल गई है। पालिका के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन सभी ने समस्या को अनदेखा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी आपूर्ति ठप होने से सरकारी हैंडपंपों और सबमर्सिबल के जरिए प्यास बुझ रही है। राजेश कुमार, दयाराम पाल, माता प्रसाद, मनोज कुमार कहते हैं कि पानी की टंकी के आसपास गंदगी फैली है। उसकी तक की सफाई नहीं हो पा रही है। पाइप लाइनें फट गई हैं। उनकी समस्या कोई देखने वाला नहीं है। अफसर भी समस्या पर अंजान हैं।


आखिर क्या कर रहा जलकल विभाग
शहर में पानी की आपूर्ति की जिम्मेदारी नगर पालिका के जलकल विभाग को दी गई है। जलकल में जेई से लेकर अन्य मातहतों की तैनाती की गई है, ताकि पानी की आपूर्ति हो सके। नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न होने पाए। बावजूद इसके जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी और कर्मचारी इस पर ध्यान नहीं देते हैं।

पूर्व सभासद चंद्र प्रकाश कश्यप और दीपक गुप्ता, हरि प्रसाद वाजपेयी, हरिनाथ सेंगर कहते हैं कि जेई काफी समय से यहां पर तैनात हैं। उनकी ढिलाई का नतीजा है कि हम लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जेई को तत्काल यहां से हटा देना चाहिए। उधर, जेई नीरज का कहना है कि पानी की टंकी की मोटर जलने की जानकारी नहीं है। इसे दिखवाया जाएगा।




ठीक कराई जाएगी मोटर
नगर पालिकाध्यक्ष शत्रोह्न सोनकर ने बताया कि कल्लू का पुरवा में स्थापित पानी की टंकी की मोटर जलने की जानकारी हुई है। नई मोटर लगाकर जल्द पानी की आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। नागरिकों को पेयजल संकट से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed