{"_id":"6ae63ebb6f55523d1c0da9c6","slug":"warning-issued-to-construction-agency-road-to-be-rebuilt-raebareli-news-c-101-1-slko1032-171180-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: निर्माण एजेंसी को चेतावनी, दोबारा बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: निर्माण एजेंसी को चेतावनी, दोबारा बनेगी सड़क
Sun, 01 Nov 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में खीरों-निहस्था मार्ग।
खीरों। निहस्था-खीरों-पाहो मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य दोबारा कराया जाएगा। निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी सामने आने के बाद लोक निर्माण विभाग ने कार्यदायी एजेंसी को अल्टीमेटम दिया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि मानकों के अनुरूप काम न होने पर भुगतान में कटौती की जाएगी।
करीब एक वर्ष पहले इस मार्ग का चयन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए किया गया था। इस परियोजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। निर्माण कार्यदायी एजेंसी ने छह माह पहले शुरू कराया था। गिट्टियां डालने के बाद एक सप्ताह पहले सड़क की ऊपरी लेयर बिछाने का काम शुरू किया गया। करीब एक किलोमीटर सड़क पर डामरीकरण कराया गया, लेकिन डामर और गिट्टियों के मिश्रण की गुणवत्ता ठीक नहीं होने से सड़क उखड़ने लगी।
इस मामले को अमर उजाला की संवाद न्यूज एजेंसी ने 31 अक्तूबर को 'एक किलोमीटर बनते ही उखड़ने लगी सड़क' शीर्षक से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने कार्यदायी एजेंसी को पत्र जारी कर गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि मानकों के विपरीत कार्य मिलने पर भुगतान में कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने गुणवत्ता जांच के लिए लिखा पत्र
खीरों। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने निहस्था-खीरों-पाहो संपर्क मार्ग के निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का संज्ञान लिया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मानकों की जांच कराने की मांग की है। राज्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि सड़क के चौड़ीकरण में मानकों के अनुरूप गिट्टियों का इस्तेमाल नहीं किया गया। उन्होंने पुरानी सड़क की सतह हटाकर निर्धारित मानकों के अनुसार डामरीकरण कराने की बात भी कही है।