फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Wall collapses, farmer's death

दीवार भरभराकर ढही, किसान की मौत

Fri, 09 Jun 2017 12:13 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 09 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Wall collapses, farmer's death
दीवार ढही - फोटो : अमर उजाला
बछरावां थाना क्षेत्र के देवपुरी गांव में बृहस्पतिवार सुबह कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई, जिससे मलबे में दबकर एक किसान की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब किसान दीवार पर रखे छप्पर को हटा रहा था।
विज्ञापन


अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि छप्पर हटाते समय किसान ही अकेला था। राजस्व विभाग के अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश रहा। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


देवपुरी गांव का रहने वाला रमेश कुमार (41) किसानी करता था। सुबह अपने घर में रखा छप्पर हटा रहा था। अचानक छप्पर हटाते वक्त दीवार भरभराकर ढह गई। इससे रमेश कुमार मलबे में दब गया। हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीणों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक रमेश कुमार मौत हो चुकी थी। क्षेत्रीय विधायक रामनेरश रावत ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और पारिवारिक लाभ दिलाने की बात कही।


वहीं राजस्व के किसी अधिकारी के गांव न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक रामकुमारी के अलावा बेटे पवन कुमार (15), शिवम (10), बेटी सुधा (5) का छोड़ गया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed