फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   voter

तीन ब्लॉकों में 15 मार्च को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

Sat, 06 Feb 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
voter
रायबरेली। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिले में आंशिक रूप से प्रभावित तीन ब्लॉकों के ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए तारीखों को घोषणा कर दी है। इन गांवों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आगामी 15 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन

छतोह ब्लॉक की ग्राम पंचायत नसीराबाद, महराजगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत अतरेहटा व डीह ब्लॉक की ग्राम पंचायत फागूपुर का कुछ भाग नगर पंचायतों में शामिल होने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली की समय सारिणी के अनुसार विशेष निरीक्षण कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आरके शुक्ला ने बताया कि ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पंडुलिपि तैयार करने की अवधि छह फरवरी से 23 फरवरी तक होगी। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 24 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण 26 फरवरी तक, दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 24 फरवरी से दो मार्च तक, दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण तीन मार्च से आठ मार्च तक होगा। पूरक सूची की पांडुलिपियों की तैयारियों तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने का काम नौ मार्च से लेकर 14 मार्च तक होगा। 15 मार्च को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

एक जनवरी को 18 साल के हो चुके लोग बनेंगे वोटर
बीती एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले लोग पंचायत चुनाव के लिए वोटर बन सकते हैं। तीनों की पंचायतों के ऐसे लोगों को मतदाता बनाने के लिए काम किया जाएगा। पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काम को पूरा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed