{"_id":"621684c38a03954e513e7f81","slug":"voter-face-voter-list-problem-raibaraily-news-lko6191405141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची में नाम न होने पर बूथ से लौटाए गए वोटर, प्रशासन पर निकाला गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची में नाम न होने पर बूथ से लौटाए गए वोटर, प्रशासन पर निकाला गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में बुधवार को वोटर लिस्ट से नाम लापता होने के कई मामले सामने आए। मतदाता अपने बूथ पर वोट देने पहुंचे, लेकिन सूची में नाम न होने के कारण बैरंग लौट आए। इस दौरान वोटरों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर गुस्सा उतारा। जाहिर है कि मतदाता पुनरीक्षण के दौरान लापरवाही बरती गई।
सदर विधानसभा क्षेत्र के गौचरा और चक पीराशाहा तकिया में सबसे ज्यादा समस्या आई। इन गांवों के काफी लोगों के नाम गायब थे। कई और गांवों में भी सूची से नाम गायब होने के कारण लोग वोट नहीं दे सके। ये लोग कह रहे थे कि साजिश के तहत नाम कटवाए गए।
अमावां प्रतिनिधि के मुताबिक चक पीराशाह तकिया के मो. बिलाल, मो. हफीज, मो. खुर्शीद, मो. मोईन, अशफाक, आदिल, नौशाद, गौतम, सुमन, कमरुन्निसा, सरफराज समेत 30-35 लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं थे।
विज्ञापन
इन लोगों ने बताया कि पिछले चुनावों में वोट दिया था, लेकिन इस बार सूची में नाम नहीं है, जिससे मतदान नहीं कर सके। मैनूपुर ग्रामसभा में सुनीता, अंकित, आरती, रामपाल समेत कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब थे।
दुसौती ग्रामसभा में भी कई लोगों के नाम सूची में नहीं होने के कारण पोलिंग बूथों से लौटे। शिवम सिंह, सत्यम सिंह, दिनकर, चंद्रभान, आकाश सिंह, मानवेंद्र सिंह, अजीत प्रताप ने बताया कि वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण मतदान नहीं कर सके।
गौचरा गांव के लगभग 50 लोगों के नाम सूची से गायब थे। साधना, दुर्गेश, महादेव, सुरेश बलबीर, रामपती, अभिषेक, शिवेंद्र, बिटाना, राधा, अंकित कुमार आदि ने बताया कि सूची में नाम न होने से मतदान से वंचित रह गए। इमामगंज, छरहरा के लोग भी बूथों से लौटे।
राही गांव के अभिषेक जायसवाल, भटपुरवा गांव के मोनी, लवकुश, श्यामपती, बलराम, नन्हे, रवींद्र, मुकेश, संजय के नाम वोटर लिस्ट में नहीं थे, जिससे वोट नहीं डाल सके।
बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक मेन चौराहा निवासी व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर का नाम वोटर लिस्ट से डिलीट कर दिया गया। वार्ड नंबर 10 के राम अवतार, राहुल सोनी, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद नदीम समेत कई मतदाताओं के नाम सूची से गायब थे।
पीठासीन अधिकारी की हालत बिगड़ी
ऊंचाहार (रायबरेली)। विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सवैया राजे के बूथ संख्या 303 पर मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी अतुल कुमार बीमार हो गए। उनको घबराहट के बाद चक्कर आ गया। आननफानन उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया।
पीठासीन अधिकारी का कहना है कि रात में नींद नहीं आई थी। मतदान के दौरान अचानक घबराहट महसूस हुई, फिर तबियत खराब हो गई। करीब 15 मिनट तक मतदान रुका रहा।
नए पीठासीन अधिकारी की तैनाती की गई तो मतदान शुरू हुआ। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि पीठासीन अधिकारी की तबियत खराब हुई तो उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। बूथ पर नए पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति कर मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई गई है।