फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Volvo bus and tanker collision, 25 passengers injured

वॉल्वो बस और टैंकर में भिड़ंत, 25 यात्री घायल

Mon, 18 Apr 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Mon, 18 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Volvo bus and tanker collision, 25 passengers injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाबाद नेशनल हाईवे पर बाबा का पुरवा गांव के पास रविवार देर रात रोडवेज की अनुबंधित वॉल्वो बस और टैंकर में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें बस सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर में भर्ती कराया गया। जहां छह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे के बाद टैंकर और चालक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


घटना देर रविवार रात करीब 10:30 बजे की है। आमलबाग डिपो की अनुबंधित वॉल्वो बस इलाहाबाद से सवारियां लेकर लखनऊ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर बाबा का पुरवा गांव रायबरेली की तरफ से आ रहे टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बस में करीब 40 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। इनमें से 25 यात्री घायल हुए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर में भर्ती कराया गया।

जहां लखनऊ के रहने वाले अनूप कुमार (40), अभिनव (8), अनुभव (15), आशीष (40) और इलाहाबाद की प्रीती जायसवाल (40) व शालिनी (30) की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंचे ऊंचाहर एसओ जीडी शुक्ला ने सभी घायलों को सीएचसी जगतपुर में भर्ती कराया। एसओ का कहना है कि बस और टैंकर के चालकों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed