फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Vittvihin observers will be deployed in colleges

वित्तविहीन कॉलेजों में नहीं तैनात होंगे पर्यवेक्षक

Wed, 20 Jan 2016 12:23 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2016 में वित्तविहीन स्कूलों में इस वर्ष पर्यवेक्षकों की तैनाती नहीं की जाएगी। बल्कि कॉलेज के प्रिंसिपलों को ही परीक्षा कराने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


सिर्फ उन्हीं वित्तविहीन कॉलेजों में पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। जहां के प्रिंसिपल परीक्षा कराने में सक्षम नहीं होंगे। परीक्षा के दौरान गड़बड़ी मिलने पर उन्हें हटाकर नया केंद्र व्यवस्थापक तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही पर्यवेक्षक भी तैनात किया जाएगा। यही नहीं बहाना बताकर भागने वाले प्रिंसिपलों पर भी इस बार गाज गिर सकती है।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रयास शुरू हो गया है।

अधिकाधिक संख्या में परीक्षा केंद्र बनने वाले वित्तविहीन कॉलेजों में इस वर्ष पर्यवेक्षकों की तैनाती नहीं की जाएगी। पूर्व के वर्षों में वित्तविहीन कॉलेजों में एडेड और राजकीय कॉलेजों के शिक्षकों को पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के इस फैसले से वित्तविहीन प्रिंसिपलों में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। यूपी बोर्ड ने इस वर्ष कॉलेजों के प्रिंसिपलों की देखरेख में परीक्षा कराने को कहा है।

अगर परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो तत्काल केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया जाएगा। गंभीर मामला मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यही नहीं परीक्षा नजदीक आते ही बीमारी का बहाना बताकर भागने वाले प्रिंसिपलों पर इस बार विभाग की गाज गिर सकती है।

यूपी बोर्ड ने कहा है कि बगैर पर्याप्त साक्ष्य के किसी भी प्रिंसिपल को नहीं छोड़ा जाएगा। कॉलेज के उन शिक्षकों पर भी कार्रवाई हो सकती है, जो कॉलेज से कार्यमुक्त होने के बाद परीक्षा ड्यूटी नहीं करते हैं।


डीआईओएस डॉ. विनय मोहन ने बताया कि शासन से जो निर्देश मिलेंगे, उसी के आधार पर काम किया जाएगा। शासन व बोर्ड से जो निर्देश आ रहे हैं, उनका अनुपालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed