{"_id":"62aa210d116ffc3c476a89d9","slug":"viral-vedio-raibaraily-news-lko635356095","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी करने पर युवक को पेड़ से बांधा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चोरी करने पर युवक को पेड़ से बांधा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी करने के शक में एक युवक को कुछ लोगों ने पेड़ से बांध दिया। बुधवार को सोशल मीडिया पर पेड़ से बंधे युवक का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को पेड़ से बांधने वाले दो आरोपियों का चालान किया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो डीह थाना क्षेत्र के भीरा मोहल्ला मजरे डीह गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में जिस युवक को पेड़ से बांधकर रखा गया था, वह अपना नाम अर्जुन बता रहा था, जो बिरनावां गांव का रहने वाला है। जानकारी आने पर वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच की।
थानाध्यक्ष पंकज सोनकर ने बताया कि युवक को पेड़ से बांधने के मामले में डीह निवासी महेश और पूरे लाल मजरे गड़वा गांव निवासी सुकेश का धारा 151 में चालान किया गया है। जांच में पता चला है कि वायरल वीडियो में दिखने वाला युवक अर्जुन आरोपी महेश का मोबाइल उठा ले गया था। इसी वजह से उसे पेड़ में बांध दिया।