फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Violence spreading itself, maligning the RSS and BJP - Dinesh Sharma

खुद फैला रहे हिंसा, संघ और भाजपा को कर रहे बदनाम-दिनेश शर्मा

Sat, 11 Jan 2020 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Violence spreading itself, maligning the RSS and BJP - Dinesh Sharma
रायबरेली में गुरुवार को सुपर मार्केट में आयोजित सभा में बोलते डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शुक्रवार को सीएए का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर खूूब बरसे। उन्होंने कहा कि देश की एकता, सौहार्द और समन्वय के लिए नागरिकता संशोधन बिल आवश्यक है।
विज्ञापन

आज पूरा देश देख रहा है कि चंद लोग जिस तरह से भ्रांति फैला रहे हैं उसके चलते जगह-जगह हिंसा हुई। इसके पीछे सिर्फ और सिर्फ दुष्प्रचार था। यह बात कोई समझा पाए इससे पहले ही पूरे देश में हुड़दंग हो गया।
विज्ञापन

जेएनयू में ढपली बजाकर जैसे ही कुछ लोग बाहर निकलते हैं, एक तरफ योगेंद्र यादव, दूसरी ओर से प्रकाश करात, शरद यादव, सीताराम येचुरी पहुंच जाते हैं। कम्युनिस्ट खत्म होने की कगार पर पहुंच गये हैं लेकिन पूरे देश में साजिश रचने में यह लोग सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका काम होता है कि हिंसा खुद फैलाओ और बदनाम संघ और भाजपा को कर दो। शहर के सुपर मार्केट में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि लखनऊ मुस्लिम बहुल है। वहां कहा गया कि आपकी नागरिकता छीन ली जाएगी।
आपको शहर से भगा दिया जाएगा। लाइन लगाकर बताना पड़ेगा कि आप भारत के नागरिक हो या नहीं। यही दुष्प्रचार करके देश भर में अराजकता का तांडव करने की कोशिश की गई।
सबको शांति से प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन हाथ में पेट्रोल की बोतल, कट्टा, तलवार लेने का अधिकार किसने दे दिया। मेरठ में आग लगाई, जिससे 30 जवानों की जान खतरे में पड़ गई।
टुकड़े-टुकड़े गैंग के शरारती तत्व ही जामिया, अलीगढ़ और लखनऊ में देखे गए। यही वह गैंग है, जो हिंदुस्तान को बांटने का सपना देख रहा है। देश को मोदी और प्रदेश को योगी ठीक से नहीं चला पा रहे हैं, विपक्षी यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त की गई। तीन तलाक कानून लाया गया। अयोध्या में राम मंदिर के लिए कोर्ट के फैसले का इंतजार किया गया। अब अयोध्या में भारत ही नहीं विश्व का सबसे भव्य मंदिर बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एमआईएम के अध्यक्ष ने कहा कि सीएए का लाभ ईसाई, जैन, हिंदूू को दिया गया। मुसलमान को इसका लाभ क्यों नहीं मिला। हां हमने मुसलमान को लाभ नहीं दिया। क्योंकि वह अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में बहुसंख्यक हैं।
इसलिए हमने उनको शरणार्थी नहीं माना। गृहमंत्री ने स्वयं अपने भाषण में कहा है कि किसी भी मुसलमान नागरिक के जो अधिकार पहले से थे वह कम नहीं किए गए हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि हिंदुस्तान का नागरिक प्रधानमंत्री के साथ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदुुस्तान को सशक्त करने का सपना लेकर आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन उन्हें रोकने के लिए एक समूह बन गया है। जो लोग जनता में पराजित हो गए वह अब समूह बनाकर कार्य कर रहे हैैं।
सुपर मार्केट में मीडिया के सवाल पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी अभिनेत्री को किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहिए।
हमारे जागरूकता अभियान का मकसद भी यही है कि हम लोगों को वास्तविकता बताएं। आखिर वास्तव में नागरिकता संशोधन बिल का लाभ क्या है और ये किन लोगों के लिए है। इससे किसी का कोई नुकसान नहीं होने वाला।

हम लोग जगह-जगह मार्च कर नागरिकता संशोधन बिल के बारे में बता रहे हैं। ताकि किसी को कोई भ्रांति न रहे। सरकार का रवैया स्पष्ट है कि किसी भी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन जो संपत्तियों को नुकसान पहुंचाएगा, लूटेगा, आग लगाएगा तो उनसे वसूली की जाएगी। उन पर कार्रवाई होगी, मुख्यमंत्री वही कर रहे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed