{"_id":"4a4f9fe3a82c6cb94a955d0464075cc1","slug":"villagers-protest-at-block-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का ब्लॉक में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का ब्लॉक में प्रदर्शन
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीओ व वीडीओ के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अफसरों से जमकर धक्का मुक्की की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुई। बीडीओ ने सूची में नाम जोड़ने के फार्म जमा किए तब ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
जिले की मतदाता सूची में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की शिकायतें हैं। बहुतई ग्राम पंचायत की सूची में नाम शामिल करने और हटाने में भी मनमानी की गई। इस पर पूरे खटाना, पूरे जमादार, पूरे भदिहा, झलिया, पूरे भैरों समेत अन्य पुरवों के निवासियों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बैठ कर ग्रामीण ब्लॉक कार्यालय जा पहुंचे।
आरोप लगाया कि गांव की लिस्ट से 277 मतदाताओं के नाम काट कर 162 नए नाम शामिल किए गए हैं। इन 162 नए वोटरों में 40 मृतकों के नाम हैं। अन्य वोटरों के बारे में पता नहीं है। ग्राम पंचायत सदस्य इंद्रावती, रामपती, सावित्री और गुलाबकली के नाम भी काट दिए गए। ग्रामीणों के घेराव पर बीडीओ हरिशंकर तिवारी कार्यालय से बाहर आ गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ ने यह कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि पहले शिकायत क्यों नहीं की। इसी बात पर मतदाताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बीडीओ व वीडीओ से जमकर कहासुनी व धक्कामुक्की हुई। बीडीओ ने सूची में संशोधन का आश्वासन देने के साथ नाम जोड़ने के फार्म जमा कराए तो ग्रामीण शांत हुए।