फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Villagers outraged over six-hour power outage

Raebareli News: छह घंटे बिजली न आने पर भड़के ग्रामीण

Fri, 02 Oct 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 02 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers outraged over six-hour power outage
ऊंचाहार। रतापुर मजरे कंदरावां गांव में छह घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे ऊंचाहार बिजलीघर पहुंचकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने लाइनमैन पर बिजली आपूर्ति के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया। करीब 15 मिनट तक ग्रामीण बिजलीघर पर मौजूद रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


ग्रामीण अखिलेश यादव, सोनू गौतम, राजकुमार और राजाराम ने आरोप लगाया कि लाइनमैन रुपये वसूलने के लिए गांव की बिजली काट देता है। रुपये देने से मना करने पर गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे से गांव की बिजली आपूर्ति बंद थी।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने के बाद उपकेंद्र के कर्मचारियों ने लाइन जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। इसके बाद मामला शांत हो गया। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में कोतवाली प्रभारी सुमित श्योरान से जानकारी की गई। उन्होंने बताया कि लाइनमैन से नाराज होकर ग्रामीण बिजलीघर पहुंचे थे। हंगामा किए जाने की बात सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed