{"_id":"6a42bdb4a36666719709f174","slug":"villagers-in-jagatpur-were-left-in-tears-due-to-the-lack-of-electricity-all-night-long-raebareli-news-c-101-1-slko1033-161537-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जगतपुर के गांवों में पूरी रात बिजली ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जगतपुर के गांवों में पूरी रात बिजली ने रुलाया
Tue, 30 Jun 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर उपकेंद्र से जुडे़ गांवों के उपभोक्ताओं को रात में बिजली नहीं मिल पा रही है। रविवार देर शाम एचटी लाइन का जंपर टूट गया। कई घंटे बाद जंपर ठीक किया गया तो सभी फीडरों की लाइनों में फाल्ट आ गया। ऐसे में उपभोक्ताओं को रात भर गर्मी से परेशान होना पड़ा। सोमवार सुबह फाल्ट ठीक हो सका।
रविवार को दोपहर बजे से चार बजे तक बिजली की रोस्टिंग की गई। इसके बाद पांच बजे इनकमिंग फीडर की ट्रॉली का स्पाट टूटने से कई फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई। रात करीब नौ बजे अमावां से लाइन ट्रिप कर दी गई। 10 बजे उपभोक्ताओं को मेसेज दिया गया कि अमावां से दो फेज की सप्लाई मिल रही है। जंपर टूटने से आपूर्ति बाधित है।
रात 12 बजे जंपर तलाशने के बाद आपूर्ति शुरू की गई। रविवार रात एक बजे तेज हवा और बारिश के बहाने सभी फीडरों को बंद कर दिया गया। इसके बाद सोमवार सुबह आठ बजे बिजली मिली। ऐसे में रात भर उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। ऐसी समस्या का सामना रोज ही उपभोक्ताओं को करना पड़ता है। जेई चंद्रेश कुमार का कहना है कि लाइन में फाल्ट आते ही उसे ठीक कराकर बिजली आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है।