फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Villagers demonstrated at Jamunapur sub-center

Raebareli News: जमुनापुर उपकेंद्र में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 24 Jun 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 24 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated at Jamunapur sub-center
रायबरेली। ऊंचाहार में जमुनापुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में तीन दिन से हो रही बिजली की अघोषित कटौती से सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने उपकेंद्र के जेई का घेराव कर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीओ ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को कटौती न होने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।
विज्ञापन



उपकेंद्र से संचालित अंबारा, जमुनापुर, किरवाहार व भीलमपुर से बाहरपुर, शहजादपुर, ईश्वरदासपुर, कमोली, भीलमपुर, कजियाना, किसुनदासपुर, हरदो सरांय, रामचंद्रपुर, दौलतपुर, रामसांडा व गोकना सहित लगभग 100 गांवों की बिजली आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन से गांवों को महज छह घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन


इससे नाराज व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सिंह राठौर की अगुवाई में ग्रामीण व व्यापारी उपकेंद्र पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। लगभग दो घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। एसडीओ इंदुशेखर को ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन से बिजली की लगातार कटौती से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। पीने के पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इस मौके पर शिवकमल सिंह, वेदांत मिश्रा, दिलीप शुक्ला, नीरज सिंह, सौरभ, सोमिल व नरेंद्र यादव मौजूद रहे। एसडीओ ने बताया कि बारिश के चलते लाइन में खराबी आई थी। ग्रामीणों को समझाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed