फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Villagers blocked the road to protest against the discharge of contaminated water into the Sai River

Raebareli News: सई में दूषित पानी गिराने के विरोध में ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Mon, 21 Sep 2026 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the road to protest against the discharge of contaminated water into the Sai River
पीजीआई के नाले का प्रदूषित पानी सई नदी में गिराए जाने के विरोध में रायबरेली-उन्नाव हाईवे पर बने
बछरावां। सई नदी में पीजीआई क्षेत्र के नाले का दूषित पानी गिराए जाने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने भंवरेश्वर मंदिर के पास बछरावां-उन्नाव मार्ग पर धरना देकर सड़क जाम कर दी। दोपहर दो बजे से चार बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


ग्रामीण रामभारत, राजू, हरिओम चतुर्वेदी, अंशुमान सिंह, दुर्गेश, शिवम, ऋषि और गुरुदेव ने बताया कि सई नदी के जल से प्रसिद्ध भंवरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया जाता है। उनका आरोप है कि पीजीआई क्षेत्र के नाले का गंदा पानी नदी में गिरने से जल प्रदूषित हो रहा है और अब इसका उपयोग पीने योग्य भी नहीं रह गया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सई नदी में दूषित पानी गिरना बंद नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। सूचना पर बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम महराजगंज आयुष अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सई नदी में दूषित पानी गिरने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed