फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Verification of 1.37 lakh pensioners completed

Raebareli News: 1.37 लाख पेंशनरों की जांच पूरी, खाते में आएंगे तीन-तीन हजार रुपये

Fri, 03 Jul 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 03 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Verification of 1.37 lakh pensioners completed
रायबरेली। समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था पेंशन पा रहे 1,37,685 बुजुर्गों की जांच पूरी हो गई है। इसमें 3231 पेंशनरों की मौत हो गई है। मृतकों की पेंशन रोकने के लिए पोर्टल से नाम हटाने का काम शुरू किया गया है। इसी महीने पेंशनरों के खातों में तीन-तीन हजार रुपये की पेंशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


जिले में विभाग की ओर से 1,37,685 बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन पा रहे हैं। छह माह पहले सत्यापन के बाद पेंशन भेजी गई थी। अब अगली किस्त भेजने से पहले सत्यापन का काम शुरू किया गया। सभी ब्लॉकों के साथ ही नगर पंचायतों और नगर पालिका में कर्मचारी पेंशनरों का सत्यापन कराया गया। जिले में सत्यापन का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


अब तक 3231 पेंशनरों की मृत्यु होने की पुष्टि हो गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह का कहना है कि पेंशनरों का सत्यापन पूरा हो चुका है। पेंशनरों को तीन माह की पेंशन उनके खाते में जल्द ही निदेशालय से सीधे भेजी जाएगी। इसके लिए जिले स्तर से प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed