{"_id":"68d4427837d949d4a30707ec","slug":"vehicles-should-not-be-operated-in-schools-without-fitness-certificate-raebareli-news-c-101-1-slko1033-141599-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: स्कूलों में बिना फिटनेस के न चलें वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: स्कूलों में बिना फिटनेस के न चलें वाहन
Thu, 25 Sep 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए बुधवार को बचत भवन में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। डीएम हर्षिता माथुर ने कहा कि राजमार्गों पर अवैध कटों को बंद कराया जाए। बीएसए को निर्देशित किया कि सभी स्कूलों में सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जाए। विद्यालयों में संचालित पुराने वाहनों का फिटनेस चेक कराया जाए। बिना फिटनेस के वाहन नहीं चलने चाहिए।
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि मानकविहीन व पुराने वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाए। सड़क हादसों को रोकने के लिए चालकों को यातायात नियमों का शत प्रतिशत ज्ञान होना चाहिए। वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही चालकों को यातायात के बारे में जानकारी भी दी जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
बैठक में एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह, डीआईओएस संजीव सिंह, एआरटीओ अंबुज, अरविंद यादव, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह, एसीएमओ डॉ. अरविंद, बीएसए राहुल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।