{"_id":"68c86cc224c01ffd1e072f2a","slug":"vdo-suspended-for-issuing-fake-death-certificate-raebareli-news-c-101-1-slko1033-140997-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने पर वीडीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने पर वीडीओ निलंबित
Tue, 16 Sep 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक में एक ही व्यक्ति का मृत्यु प्रमाणपत्र दो गांवों से जारी करने के मामले में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) सुनील भास्कर को निलंबित कर दिया गया है। वीडीओ को राही ब्लॉक से संबद्ध करके लालगंज के बीडीओ को जांच सौंपी गई है।
वीडीओ ने परिवार रजिस्टर में अलग से प्रविष्टि दर्ज करके सांहूकुआं गांव से प्रमाणपत्र जारी किया था। इससे पहले सराय श्रीबख्श गांव से मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हो चुका था। जगतपुर ब्लॉक के सराय श्रीबख्श गांव निवासी रजनीश कुमार त्रिवेदी की शिकायत पर जांच हुई। जांच में पीड़ित के बाबा श्रीनारायण की मौत उनके निज आवास (सराय श्रीबख्श) में होने की पुष्टि हुई थी।
इस संबंध में 21 जनवरी-2024 को मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुआ था। बाद में सलोन क्षेत्र के पारी गांव के एक व्यक्ति ने श्रीनारायण की मौत का मृत्यु प्रमाणपत्र पांच अप्रैल-2024 को जारी करवा लिया। इसमें मौत का स्थान धर्मनगर सांहूकुंआ लिखा था। जांच में पाया गया कि सांहूकुंआ से गलत तरीके से मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया गया।
विज्ञापन
डीपीआरओ ने इस संबंध में संबंधित ग्राम विकास अधिकारी सुनील भास्कर के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजा था। डीडीओ ने वीडीओ को सस्पेंड करके राही ब्लॉक से संबद्ध कर दिया है। डीडीओ अरुण कुमार ने बताया कि फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने वाले जगतपुर के ग्राम विकास अधिकारी सुनील भास्कर को निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।