{"_id":"68852db44417c7603502eb49","slug":"vandalism-at-jan-seva-kendra-operator-beaten-up-raebareli-news-c-101-1-slko1031-137884-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जनसेवा केंद्र पर तोड़फोड़, संचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जनसेवा केंद्र पर तोड़फोड़, संचालक को पीटा
Sun, 27 Jul 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर इलाके में शनिवार सुबह दो युवकों ने सहज जन सेवा केंद्र पर न सिर्फ तोड़फोड़ की, बल्कि विरोध करने पर संचालक की पिटाई कर दी। दुकान में रखे 96 हजार 500 रुपये भी छीन लिए। घटना से व्यापारियों में नाराजगी है। जिस तरह यह घटना हुई है, उसने पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं। पुलिस जांच बाद प्रकरण में कार्रवाई करने का दावा कर रही है।
कठवारा निवासी अरविंद कुमार के मुताबिक गांव के बाहर लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर वह जन सुविधा केंद्र चलाते हैं। सुबह 10 बजे दो युवक पहुंचे और बेवजह मारपीट करने लगे। विरोध किया तो युवकों ने कंप्टूर, लैपटॉप समेत अन्य सामान में तोड़फोड़ की। दुकान में रखी नकदी भी छीन ली। शोरगुल पर आसपास के दुकानदार आए तो हमलावर फरार हो गए। जिस स्थान पर घटना हुई, वहां से गुलूपुर चौकी चंद कदम दूरी पर है। थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।