{"_id":"6aff484908ef2915b00fd437","slug":"van-overturns-on-ganga-expressway-driver-killed-11-pilgrims-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1031-172511-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर वैन पलटी, चालक की मौत, 11 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर वैन पलटी, चालक की मौत, 11 श्रद्धालु घायल
Fri, 20 Nov 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर के बिनोवापुरी गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार शाम चालक को झपकी आने से श्रद्धालुओं से भरी वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के 11 श्रद्धालु घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए।
महाराष्ट्र के जालना जिले के जफराबाद निवासी श्रद्धालु वैन से काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे जगतपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 505 किलोमीटर पर बिनोवापुरी गांव के पास चालक को झपकी आ गई। इससे वैन अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। हादसे के बाद वैन में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने संभाजीनगर थाना क्षेत्र के पीरबाओडा निवासी चालक उमेश (27) पुत्र मोतीलाल को मृत घोषित कर दिया। घायलों में रविंद्र (40), उनकी पत्नी तेजू (35), गनराज (46), उनकी पत्नी योगिता (36), बेटियां रितिका (15) व वैष्णवी (17), मीना (35), राधिका (5), तनुजा (15), देवांश (2) और लोकेश (21) शामिल हैं। सभी जफराबाद के निवासी हैं। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. लईक अहमद ने बताया कि तेजू, रविंद्र और योगिता की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार किया गया।
विज्ञापन
सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि थाना प्रभारी बागीश कुमार मिश्रा को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। वैन डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी थी। हादसे में चालक की मौत और 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।